*
They know what you want ,
Tell all that you cann't,
Time goes on ,but they remain .
Their richness rewards ,
Their wisdom guards ,
They would leave you never alone .
The most trusted friends ,
Whose help never ends ,
Without them 's life lone and lame .
So simple ,though looks ,
But wonderful books ,
All past and future contain .
Just know and acknowledge ,
Their ever growing knowledge ,
Your heart and mind would gain .
If cann't catch sense ,
Need not being tense ,
Go through with all might and main .
-- Pratibha.
Wednesday, January 5, 2011
The teacher
(from Old Poems)
*
For we could know & face the truth,
O, teacher, gave you that insight.
You taught not only read &write,
But how to work at book of life.
Lost child on sea shore,you got hold ,
And made worth while human life.
Whenever in fix I think of you,
Your words always provide some clue,
As guide, you shade me all my way,
And how to separate wrong &and right.
Unbound the chains & opened door ,
To find the treasure of world lore ,
Crops, ever more once you sowed the seeds,
I owe you wisdom love & light.
For we could know & face the truth,
O, teacher, gave you that insight.
*
-- Pratibha Saksena

Dhriatashtra can't see - from Old Poems
*
Dhritrashtra can't see ,and weapons are free ,
The ideals impotent ,barbarians free .
*
Where logic is sin ,all new thoughts crime ,
Many thousand years thrown in dust bin ,
Where womanhood is crushed with only disdain ,
Are those human ,are they really sane ?
Where malice to lead , good faith to bury ,
When ethics powerless , what then to decree ?,
*
They suppose they are merited ,all else sinners ,
Only their accordance decides and adhers .
Imprisioned humanity , and throwing away keys ,
They are growing on crops and crops of zombies .
And Dhritrashtra can''t see the hatred is free ,
He inquires, accuses ,waiting further more to be.
*
He only observes and condemns what''s done .
Only avoiding and shuning the action.
Finally he will shout and cry and curse ,
When nothing be left that might reimburse.
All culture ,creation in wilderness cry -
'They only to live ,and all else to die ?',
*
Pratibha Saksena .
*Dhritshtra - The blind king ,father of the Kauravas ,whose policy of watching injustice silently,resulted in the destructive Indian war of Mahabharata .
The word meaning is -One who is in charge of maintaining law and order in the nation .

Monday, January 3, 2011
Woman &Childhood .(From old poems)
*
You can feel fragrance of smiles ,she is child ,
She is growing and glowing in hues so mild .
A candle in mist ,a bliss for sight .
Then makes a heaven of home ,her site .
*
And childhood jumps and clings to her lap.
In womanhood childhood there's no gap.
But time goes on ,she gains grey hair ,
This part of nature ,though ,not fair .
*
Great grand ma nature,never gets old ,
And this injustice never been told --
Great great grand ma ever fresh n 'green ,
And this grand mother never has been .
*
Comes childhood dancing around ,surrounds .
Her content pleasure ,knows no bounds .
She sings lull-a-by ,her grey hair dance
She looks not grown up ,as if in trance .
*
She holds the age old magic -wand ,
To take grandchildren to dream-land .
They grow up come in next stage ,
She takes long leap for infant age .
- Pratibha saksena

Sunday, December 26, 2010
भूत
*
भूत कभी मरता नहीं .
जितना भागोगे ,घेरेगा .
दौड़ना मत, भगाता चला जाएगा.
दूर ,और दूर !
तंत्र-मंत्र अभिचार , सब बेकार ,
अपना मौका तलाशता
हवाएँ सूँघ लेता है .
*
अकेली ,कुछ कमज़ोर ,
शिथिल-सी मनस्थिति देख
अनायास छाया सा घिर ,
तन-मन आविष्ट-अवसन्न कर
छोड़ देता है किसी अगाध में .
*
जितना भागोगे ,घेरेगा ,
भगाता चला जाएगा ,
विस्मृति भरी दूरियों तक.
और उसके लिए सच है -
जहाँ पलट कर देखो ,
पीछे लग जाएगा .
क्योंकि भूत कभी मरता नहीं .
*
भूत कभी मरता नहीं .
जितना भागोगे ,घेरेगा .
दौड़ना मत, भगाता चला जाएगा.
दूर ,और दूर !
तंत्र-मंत्र अभिचार , सब बेकार ,
अपना मौका तलाशता
हवाएँ सूँघ लेता है .
*
अकेली ,कुछ कमज़ोर ,
शिथिल-सी मनस्थिति देख
अनायास छाया सा घिर ,
तन-मन आविष्ट-अवसन्न कर
छोड़ देता है किसी अगाध में .
*
जितना भागोगे ,घेरेगा ,
भगाता चला जाएगा ,
विस्मृति भरी दूरियों तक.
और उसके लिए सच है -
जहाँ पलट कर देखो ,
पीछे लग जाएगा .
क्योंकि भूत कभी मरता नहीं .
*
Thursday, December 2, 2010
अनलिखा
अनलिखा वह पत्र मन ने पढ़ लिया होगा !
*
मुखर हो पाई न चाहे कामना तो थी ,
सत्य हो पाई न हो , संभावना तो थी ,
बहुत गहरे उतर अंतर थाह लेता जो
रह गई अभिव्यक्ति बिन पर भावना तो थी,
उड़ा डाला आँधियों ने और तो सब कुछ ,
किन्तु भारी-पन यथावत् धर दिया होगा
*
कुछ न मिटता, रूप बस थोड़ा बदल जाता ,
स्वरों ने गाया न हो पर गीत रच जाता.
अनबताया रह गया कुछ मौन में डूबा
रेतकण सा अँजुरी से रीत झर जाता .
रिक्तियों को पूरने की अवश मजबूरी
जो मिला स्वीकार नत-शिर कर लिया होगा !
*
*
मुखर हो पाई न चाहे कामना तो थी ,
सत्य हो पाई न हो , संभावना तो थी ,
बहुत गहरे उतर अंतर थाह लेता जो
रह गई अभिव्यक्ति बिन पर भावना तो थी,
उड़ा डाला आँधियों ने और तो सब कुछ ,
किन्तु भारी-पन यथावत् धर दिया होगा
*
कुछ न मिटता, रूप बस थोड़ा बदल जाता ,
स्वरों ने गाया न हो पर गीत रच जाता.
अनबताया रह गया कुछ मौन में डूबा
रेतकण सा अँजुरी से रीत झर जाता .
रिक्तियों को पूरने की अवश मजबूरी
जो मिला स्वीकार नत-शिर कर लिया होगा !
*
Monday, November 1, 2010
जीवन-काँवर
*
भौतिकता और चेतना के दो घटवाली जीवन-काँवर ,
लेकर आता है जीव ,श्वास की त्रिगुण डोर में अटका कर ,
*
हर बार नये ही निर्धारण ,काँवरिये की यात्रा के पथ
चक्रिल राहों पर भरमाता देता फिर बरस-बरस भाँवर .
*
घट में धारण कर लिया आस्था-विश्वासों का संचित जल
अर्पित कर महाकाल को फिर, चल देता अपने नियतस्थल !

Thursday, October 7, 2010
जाने के बाद
मत रोओ शकुन्तला ,
मत रो बहिन .
वे निकल गए आगे
थोड़ी देर बाद चलेंगे हम .
*
जाना अकेले है ,
आए भी थे अकेले ,
इस बीच देखे कितने मेले ,
कुछ गुज़र गया .कुछ चल रहा है
बीत जाएगा यह भी.
न तुम दे सकोगी साथ मेरा
न मैं तुम्हारा
अगर चाहें भी तो
*
उनके साथ थीं तुम
मैने भी अनुभव किया था उन्हें ,
इस दूरी में शामिल की गई थी मैं ,
और मन ने मान लिया था साथ हूँ .
उनके जाने का खालीपन ,व्यापा है मुझे भी !
पर मैं नहीं रोई ,
वे कौन थे मेरे ,
बस अनुभव ही तो किया था यहाँ से
तुम भी मत रोओ ,शकुन्तला .
चलेंगे हम-तुम एक दिन !
जिसकी बारी जब आए .
*
मना रही हूँ -
वे शान्ति से रहें
जहाँ हों तुष्ट रहे !
हमारे लिए भी मनाएगा कोई ,
जाने के बाद .
चलना है शकुन्तला, हमें भी ,
रोओ मत बहिन ,
दुख मत करो जाने दो उन्हें
व्यथा ,और विवशताओँ से दूर
चिर- शान्ति में .

Sunday, September 26, 2010
श्यामला
*
ईषत् श्यामवर्णी,
उदित हुईं तुम
दिव्यता से ओत-प्रोत
अतीन्द्रिय विभा से दीप्त
मेरे आगे प्रत्यक्ष .
मैं ,अनिमिष-अभिभूत-
दृष्टि की स्निग्ध किरणों से
अभिमंत्रित, आविष्ट .
कानों में मृदु-स्वर-
'क्या माँगती है, बोल ?'
*
द्विधाकुल हो उठा मन -
पल-पल बदलती दुनिया और चलती फिरती इच्छाएँ
जो कल थी आज नहीं .
जो हूँ ,आगे नहीं .
काल- जल में बहता
निरंतर बनता-बिगड़ता प्रतिबिंब -मैं ,
क्या माँगूँ ?
*
क्या माँगूँ -
सुख ,यश ,धन बल .सब बीत जाएँगे ,
परछाइयाँ, जिन्हें समझना मुश्किल ,
पकड़ना असंभव
मन के घट और रीत जाएँगे
*
क्या माँगू ,इन सर्वसमर्थ्यमयी से ?
जैसे सम्राट् अबोध ग्राम्य बालक से
अचानक पूछे ,'बोल , क्या चाहिए '?
क्या बोलेगा विमूढ़ बेचारा ,
कहाँ तक विस्तारेगा लघुता अपनी!
क्या बोलूँ मैं?
*
स्निग्ध कान्ति में डूबा ,
इन्द्रियातीत हो उठा मन, मौन .
अनायास जागा अंतर - स्वर -
'जन्म-जन्मान्तर तक
मेरी आत्मा का कल्याण करों माँ ,
तुम्हीं जानो !'
*
करुणार्द्र नयन-कोरों से थाहतीं
तुम रुकी रहीं कुछ क्षण,
मंद स्मिति आनन पर झलकी ,
'तो, मैं चलती हूँ ,पुत्री.’
*
पुत्री ?
पुत्री कहा तुमने ?
मुझे?
क्या शेष रहा अब.,
कृतार्थ मैं !
*
'बस, आश्वस्त करती रहना,
हर विचलन में , माँ ,
कि सिर पर हाथ तुम्हारा है!'
तुम अंतर्धान हो चुकीं थीं .

Friday, September 3, 2010
अदम्य-
*
धरती तल में उगी घास
यों ही अनायास ,
पलती रही धरती के क्रोड़ में,
मटीले आँचल में .
हाथ-पाँव फैलाती आसपास .
मौसमी फूल नहीं हूँ
कि,यत्न से रोपी जाऊँ ,पोसी जाऊँ!
*
हर तरह से, रोकना चाहा ,.
कि हट जाऊँ मैं,
धरती माँ का आँचल पाट कर ईंटों से
कि कहीं जगह न पाऊँ .
पर कौन रोक पाया मुझे?
जहाँ जगह मिली
सँधों में जमें माटी कणों से
फिर-फिर फूट आई.
*
सिर उठा चली आऊँगी ,
जहाँ तहाँ ,यहाँ -वहाँ ,
आहत भले होऊँ
हत नहीं होती ,
झेल कर आघात ,
जीना सीख लिया है ,
उपेक्षाओँ के बीच
अदम्य हूँ मैं !
धरती तल में उगी घास
यों ही अनायास ,
पलती रही धरती के क्रोड़ में,
मटीले आँचल में .
हाथ-पाँव फैलाती आसपास .
मौसमी फूल नहीं हूँ
कि,यत्न से रोपी जाऊँ ,पोसी जाऊँ!
*
हर तरह से, रोकना चाहा ,.
कि हट जाऊँ मैं,
धरती माँ का आँचल पाट कर ईंटों से
कि कहीं जगह न पाऊँ .
पर कौन रोक पाया मुझे?
जहाँ जगह मिली
सँधों में जमें माटी कणों से
फिर-फिर फूट आई.
*
सिर उठा चली आऊँगी ,
जहाँ तहाँ ,यहाँ -वहाँ ,
आहत भले होऊँ
हत नहीं होती ,
झेल कर आघात ,
जीना सीख लिया है ,
उपेक्षाओँ के बीच
अदम्य हूँ मैं !
*
Wednesday, August 18, 2010
मेरे देश उदास न होना . *
*
कुछ पहचाने कुछ ,अनजाने दृष्य देख मन भरमा जाता,
एक पहेली पसरी लगती ,अपना देश याद आता है !
*
कहाँ गए सारे टेसू- वन ,कैसे सूखी वे सरिताएँ १
उजड़ा जीवन जीती होंगी साँसें, जैसे हों विधवाएँ
जिनका तन-मन-जीवन सींचा ,तूने किया नेह से पोषित
मेरे देश ,शप्त-सा तू अपनी ही संतानों से शोषित.
वहाँ पड़ रहा सूखा, मेरे नयनों में सावन-घन घहरे,
कोई संगति नहीं किन्तु कुछ रह रह कर घिर-घिर आता है
*
कितना बदल गया जीवन-क्रम इस पड़ाव तकआते आते !
कलम नहीं रुक पाती ,पर कैसे ,लिख पाए सारी बातें ,
धरती की फसलों पर जैसे शाप छा गए हों अतृप्ति के
जल-धाराएँ हो मलीन उत्ताप जगा देतीं विरक्ति से
भरी भरी सरिताएँ ,घन वन नीले पर्वत देख यहाँ के
अपनी श्यामल धरती का स्नेहिल आवेग जाग जाता है ..
*
उड़ जाते संतप्त हृदय के भाव ,अभाव शेष रहजाते
शब्द न मेरे बस में उठकर अनायास अंकित हो जाते
मेरे देश ,आँसुओं की बेरंग इबारत कौन पढ़ेगा ,
चकाचौंध के पीछे छाए अवसादों की कौन कहेगा
यहाँ वक्र रेखाओंवाले मकड़-जाल फैले पग-पग पर ,
मेरे मोहित मानस को वो ही परिवेश याद आता है !
*
उस जल की बूंदें संचित हैं पके हुए जीवन के घट में
उस माटी की गंध सुरभि बन समा गई है नासापुट में
तेरे लिए कहे कोई कुछ, वह ध्वनि कानों से टकराती
साँसों में तेरे समीर की शीतल छुअन अभी है बाकी ,
बहुत पहाड़े पढ़ा चुकी पर फिर भी मन की रटन न टूटी
तेरी आँचल-छाया में अपना संसार याद आता है
*
अभी अमाँ के प्रहर न बीते ,दीप-वर्तिका पर काजल है ,
मेरे देश हताश न होना ,बीत रहा हर भारी पल है ,
मत उदास होना ,कोई संध्या फिर नया चाँद लाएगी ,
सारा गगन गुँजाते तेरे वे सँदेश धरती गाएगी .
मेरी जननी , यह अनन्यता उन श्री-चरणों में स्वीकारो
तेरा नामोच्चार प्राण में संजीवन छलका जाता है !
**

Monday, August 9, 2010
संबंध
*
डाल पर दो फूल खिलते साथ ही जो
टूटने के बाद उनके हो गए जब स्थान दो ,
जिनमें नहीं समता कहीं भी.
क्या परस्पर वहाँ
कुछ भी शेष रह जाती न ममता ,
सूख जाते स्नेह के सब स्रोत?
क्या सभी संबंध उनके
टूट जाते हैं इसी से?
*
डाल पर दो फूल खिलते साथ ही जो
टूटने के बाद उनके हो गए जब स्थान दो ,
जिनमें नहीं समता कहीं भी.
क्या परस्पर वहाँ
कुछ भी शेष रह जाती न ममता ,
सूख जाते स्नेह के सब स्रोत?
क्या सभी संबंध उनके
टूट जाते हैं इसी से?
*
Thursday, July 29, 2010
मैं तुम्हारी भैरवी हूँ
उठो भैरव ,मैं तुम्हारी भैरवी हूँ !
*
यह जगत जो कर्म का पर्याय होता ,
और जो कि प्रबुद्ध जीवन-मर्म का समवाय होता ,
रह गया बस कुमति की औ'दानवों की विकट लीला ,
औ त्रिशूली, भूधरों को कर विखंडित .
इस धरा की साँस को नव वायु देने
उतर आओ धरा पर मैं टेरती हूँ !
*
ये बिके-से लोग ,कैसे साथ देंगे ?
अकर्मण्य कुतर्क ही हिस्से पड़ेंगे
यहाँ सबको सिर्फ़ अपनी ही पड़ी है .
पशु नितान्त मदान्ध सारे खूँदते धरती रहेंगे
चले आओ तुम प्रलय का नाद भरते ,
कंठ हित नर-मुंडमाल लिए खड़ी हूँ !
*
अरे विषपायी, उगल दो कंठ का विष ,
भस्म हो जाएं सभी कल्मष यहाँ के ,
गंग की धारा जटाओं में समा लो ,
भेज दो दिवलोक में फिर सिर चढ़ा के
घूमता गोला धरा का जिस धुरी पर
अंतरिक्षों में घुमाकर फेंक डालो !
रच दिया परिशिष्ट ,उपसंहार कर दो ,
चलो रुद्र कराल बन तुम काल, मैं प्रलयंकरी हूँ .
*
आज आँसू नहीं बस अंगार मुझ में
एक भीषण युद्ध की टंकार स्वर में
नहीं संभव जहाँ सहज सरल स्वभाव जीना
जब कृतघ्नों की हुई हो चरम सीमा
व्यर्थ हों वरदान कुत्सा से विदूषित
वार उन का ही उन्हें कर जाय भस्मित
रक्तबीजों के लिए विस्तार जिह्वा मैं खड़ी हूँ !

Friday, July 16, 2010
समग्र शान्ति के लिए
समग्र शान्ति के लिए हिमालया पुकारता !
कि जीव मात्र के लिए धरा कुटुम्ब ही रहे ,
वनों,समुद्र पर्वतों में शंख-ध्वनि गुँजारता .
*
अलग न भूमि खंड ये ,अखंड है वसुन्धरा ,
हृदय विशाल हो मिलन समान मित्र-भाव का ,
न स्वार्थ साधना ,न हो प्रवंचना ,विडंबना ,
मिलो तो प्यार से मिलो ,समुद्र मार्ग दे रहा !
नई सदी मनुष्यता के पाठ बाँचती रहे ,
नवीन युग प्रवेश-द्वार में खड़ा निहारता !
*
ये वोल्गा .ये हाँगहो .फ़रात ,नील ,ज़ेम्बसी ,
धरा को बाँह में भरे ये ऊष्ण-शीत बंध भी,
गगन,समीर,जल.अनल ,सुदूर अंतरिक्ष तक ,
अखंड शान्ति व्याप्त हो विकास पथ सँवारती !
सिहर रही अमेरिका के राकियों की शृंखला
अमेज़नी तटों का अंधकार दीप्ति माँगता !
*
ज़हर न खेत में उगे ,पुकारता है दारुवन,
उदास हर कली हुई ,चले न बारुदी पवन .
कि रंग-भेद ,नस्ल-धेद,पंथ-भेद अब न हों ,
मदान्ध द्वेष भस्म कर न दे कहीं सभी सपन
धुआँ-धुआं हुआ पवन गुबार हिमित द्वीप के,
सुदूर पूर्व में खड़ा हुआ फ़ुज़ी फुँकारता!
*
कि गंग सिंधु,ब्रह्मपुत्र,नर्मदा पुकारती ,
पुकारता है शोण नद ,कि टेरती महानदी ,
अमोघ शान्ति-मंत्र--पाठ सृष्टि को सुना रही
समुद्र संधि पर अड़ी खड़ी प्रबुद्ध भारती
समृद्ध ऋद्धि-सिद्धि से धरा बने मनोरमा,
मनुष्य की मनुष्य से बनी रहे समानता !

Wednesday, June 30, 2010
प्रथम छंद
*
वह प्रथम छंद,
बह चला उमड़ कर अनायास सब तोड़ बंध,
ऋषि के स्वर में वह वह लोक-जगत का आदि छंद !
*
जब तपोथली में जन-जीवन से उदासीन,
करुणाकुल वाणी अनायास हो उठी मुखर
क्रौंची की दारुण -व्यथा द्रवित आकुल कवि-मन
की संवेदना अनादि-स्वरों में गई बिखर .
*
अंतर में कैसी पीर ,अशान्ति और विचलन
ऐसे ही विषम पलों में कोई सम्मोहन
स्वर भरता मुखरित कर जाता अंतर -विषाद
मूर्तित करुणा का निस्स्वर असह अरण्य रुदन ,
*
तब देवावाहन - सूक्त स्तुतियाँ सब बिसार
कवि संबोधित कर उठा,' अरे ,ओ ,रे निषाद..'
स्वर प्राणि-मात्र की विकल वेदना के साक्षी
शास्त्रीय विधानों रीति-नीति से विगत-राग.
*
जैसे गिरि वर से अनायास फूटे निर्झर
उस आदि कथ्य से सिंचित हुआ जगत-कानन,
कंपन भर गया पवन में जल में हो अधीर ,
तमसा के ओर-छोर ,गिरि वन ,तट के आश्रम !
खोया निजत्व उस विषम वेदना के पल में
तब प्राणिमात्र से जुड़े झनझना हृदय- तार
उस स्वर्णिम पल में ,बंध तोड़ आवरण छोड़
ऊर्जित स्वर भर सरसी कविता की अमिय-धार .,,

Monday, June 14, 2010
किरातिन
*
किस किरातिन ने लगा दी आग ,
धू-धू जल उठा वन !
रवि किरण जिसका सरस तल छू न पाई
युगों तक पोषित धरित्री ने किया जिनको लगन से !
पार करते उन सघन हरियालियों को
प्रखर सूरज किरण अपनी तीव्रता खो ,
हो उठे मृदु श्याम वर्णी ,
ओढे है अँगारे !
जल रही है घास-दूर्वायें कि जिनको
तुहिन कण ले सींचते संध्या सकारे ,
भस्म हो हो कर हवाओं में समाये !
जल गये हैं तितलियों के पंख ,
चक्कर काटते भयभीत, खग,
उन बिरछ डालों पर सजा था नीड़,करते रोर
गिरते देखते नव शावकों की देह जलते घोंसलों से !
और सर्पिल धूम लहराता गगन तक !
वृक्ष से छुट-छुट गिरीं चट्-चट् लतायें ,
धूम के पर्वत उठे ,
लपटें लपेटे ,शाख तरु की ,फूल ,फल पत्ते निगलती !
भुन रहे जीवित, विकल चीत्कार करते जीव ,-
जायेंगे कहाँ, वे इस लपट से उस लपट तक !
यहाँ तो इस ओर से उस ओर तक नर्तित शिखायें वह्नि की
लपलप अरुण जिहृवा पसारे ,कर रहीं पीछा निरंतर !
किलकिलाती है किरातिन ,
जल रहा वन खिलखिलाती है
किरातिन !

Tuesday, May 11, 2010
जन्म
*
यवनिकाओं खिंचे रहस्यलोक में
ढल रहीं अजानी आकृति
की निरंतर उठा-पटक ,
जीवन खींचता
विकसता अंकुर
कितनी भूमिकाओं का निर्वाह एक साथ
नए जन्म की पूर्व-पीठिका .
*
कितने विषम होते हैं
जन्म के क्षण
रक्त और स्वेद की कीच
दुसह वेदना ,
धरती फोड़ बाहर आने को आकुल अंकुर
और फूटने की पीड़ा से व्याकुल धरती !
*
पीड़ा की नीली लहरें
झटके दे दे कर मरोड़ती ,
तीक्ष्ण नखों से खरोंच डालती हैं तन
बार-बार प्राणों को खींचती -सी !
फूँकने में नए प्राण ,
मृत्यु को भोगती
जननी की श्वासें श्लथ ,
लथपथ .
*
देख कर आँचल का फूल
सारी पीड़ाएँ भूल
नेह-पगी अमिय-धार से सींचती,
सहज प्रसन्न .परिपूर्ण ,आत्म-तुष्ट
जैसे कोई साखी या ऋचा
प्रकृति के छंद में जाग उठे !
*
यवनिकाओं खिंचे रहस्यलोक में
ढल रहीं अजानी आकृति
की निरंतर उठा-पटक ,
जीवन खींचता
विकसता अंकुर
कितनी भूमिकाओं का निर्वाह एक साथ
नए जन्म की पूर्व-पीठिका .
*
कितने विषम होते हैं
जन्म के क्षण
रक्त और स्वेद की कीच
दुसह वेदना ,
धरती फोड़ बाहर आने को आकुल अंकुर
और फूटने की पीड़ा से व्याकुल धरती !
*
पीड़ा की नीली लहरें
झटके दे दे कर मरोड़ती ,
तीक्ष्ण नखों से खरोंच डालती हैं तन
बार-बार प्राणों को खींचती -सी !
फूँकने में नए प्राण ,
मृत्यु को भोगती
जननी की श्वासें श्लथ ,
लथपथ .
*
देख कर आँचल का फूल
सारी पीड़ाएँ भूल
नेह-पगी अमिय-धार से सींचती,
सहज प्रसन्न .परिपूर्ण ,आत्म-तुष्ट
जैसे कोई साखी या ऋचा
प्रकृति के छंद में जाग उठे !
*
Thursday, May 6, 2010
क्यों ?
*
मेरे लिए कहीं निवृत्ति है
बार-बार बिखरता है जो सपना
कहीं घर है मेरा अपना ?
कुछ छूट पाने का अवसर है या
अपेक्षाएँ पूरी किए जाना यही नियति है ?
सब कुछ निभाए जाना क्या सहज प्रकृति है ?
कुछ चाहना ,
या जीवन को अपनी तरह थाहना ,
गुनाह है मेरा ?
कहाँ मुक्ति है ,
वानप्रस्थ या सन्यास ,
मुझे क्यों वर्जित है ?
*
मेरे लिए कहीं निवृत्ति है
बार-बार बिखरता है जो सपना
कहीं घर है मेरा अपना ?
कुछ छूट पाने का अवसर है या
अपेक्षाएँ पूरी किए जाना यही नियति है ?
सब कुछ निभाए जाना क्या सहज प्रकृति है ?
कुछ चाहना ,
या जीवन को अपनी तरह थाहना ,
गुनाह है मेरा ?
कहाँ मुक्ति है ,
वानप्रस्थ या सन्यास ,
मुझे क्यों वर्जित है ?
*
Sunday, May 2, 2010
जरा जल्दी आना
ओ रे, सावन इस बार जरा जल्दी आना !
*
आ रही याद जाने कितनी उस आँगन की ,
क्या पता कहीं कुछ शेष रह गई हो डोरी .
अब नए रंग में रँगे हुए अपने घर की ,
उन कमरों की जिनमें अबाध गति थी मेरी ,
अपनी आँखों से एक बार जाकर देखूँ
अनुमानों से संभव न रहा अब बहलाना !
*
शायद कोई भूले-भटके ही आजाए
आपा-धापी में स्नेहिल नाते रीत गए
जो बिखर गए टूटी माला के मनकों से ,
उनको समेटने दिन कब के बीत गए .
*
इस बार बुलाने को खत ही काफ़ी होगा ,
मुश्किल लगता है पूरा बरस बिता पाना !
ओ रे, सावन इस बार जरा जल्दी आना !
*
*
आ रही याद जाने कितनी उस आँगन की ,
क्या पता कहीं कुछ शेष रह गई हो डोरी .
अब नए रंग में रँगे हुए अपने घर की ,
उन कमरों की जिनमें अबाध गति थी मेरी ,
अपनी आँखों से एक बार जाकर देखूँ
अनुमानों से संभव न रहा अब बहलाना !
*
शायद कोई भूले-भटके ही आजाए
आपा-धापी में स्नेहिल नाते रीत गए
जो बिखर गए टूटी माला के मनकों से ,
उनको समेटने दिन कब के बीत गए .
*
इस बार बुलाने को खत ही काफ़ी होगा ,
मुश्किल लगता है पूरा बरस बिता पाना !
ओ रे, सावन इस बार जरा जल्दी आना !
*
Sunday, April 25, 2010
अपना आँगन
*
हम आज बिदाई कैसे दें ,क्या कहें तुम्हें ,मन में जो है वे बोल न मुख पर आते हैं ,
हैं शब्द बड़े लाचार आज ये समझ लिया उमड़े बादल बिन बरसे भी रह जाते है .
ओ,मीत ,ज़िन्दगी की ये राहें ऐसी हैं,कोई चाहे भी तो रुकता है कौन यहाँ ,
हम आज यहाँ जिस कोलाहल के बीच खड़े ,कल सूना होगा और चतुर्दिक् मौन यहाँ .
*
हँस-खेल नजाने कितने दिन यों बीत गए इतने वर्षों का साथ अचानक आज छुटा ,
लो, आज बिदा की बेला सिर पर आ पहुँची ,जीवन की पटरी बदल रही दूसरी दिशा .
प्रिय साथी, हमने मंगल-दीप सजाए हैं,गुरु-जन ममता से भर असीसते हैं तुमको ,
पथ रखें उजेला उर की शुभाकांक्षाएँ ,तुम रहो प्रसन्न ,न व्यर्थ उदास करो मन को
*
यह शिक्षालय जिसके आँगन में शीष झुका ,जीवन का सुन्दर सा अध्याय पढ़ा हमने ,
झर-झर झरते पीले कनेर की मंद गंध ,ये आम नीम के बौर सँजोए खड़े तने .
ये दिन जो बीत गए ,तुम याद करोगे ही ,कुछ दृष्य और परिवर्तित होते जाएँगे ,
पर देख तुम्हारी रिक्त जगह कुछ खटकेगा ,तुमको तो आगे और लोग मिल जाएंगे .
*
आकाशों तक जाती ये विस्मय-मुग्ध दृष्टि ,सीढी-सीढी चढते ये चिर-गतिशील चरण ,
मुस्कान भरे अधरों के सुन्दर ,मधुर बोल ,खींचती तुम्हारा शब्द-चित्र अनुभूति गहन .
ये मिटनेवाले नहीं ,अमिट हैं यादों में ,हम सब को बीते दिन की याद दिलाएँगे .
तुम आगे बढते जाओ ,समय न लौटेगा ,पर स्मृतियों में ये फिर-फिरकर आ जाएँगे .
*
तुमने जो स्नेह और अपनापन सींचा है ,वह याद रहेगा हमें तुम्हारा मधुर प्यार ,
तुम यहां रुके थे इसके चिर-आभारी हम,जा रहे आज उर पर आ बैठा एक भार ,
ओ मीत ,बहुत-कुछ है जो उमड़ रहा मन में पर कहने की भी कुछ अपनी सीमाएं हैं ,
इसलिए शेष रह जाने दो जो नहीं कहा ,जाने कितने स्वर रह जाते अनगाए हैं .
*
ओ,पथ के साथी ,आगे बढ़ो ,और आगे ,सुन्दर भविष्य के स्वप्न बुलाते हैं तुमको ,
ये नेह भरे मन बिदा दे रहे तुम्हें आज ,ये दीप सदा आलोकित रक्खेंगे पथ को ,.
यों ही शिरीष के फूल कभी पथ में देखो ,या कभी अचानक हो जाए उन्मन-सा मन,
जब परिचयहीन नए-पथ में कुछ नया लगे तो तुम्हें याद आ जाए ये अपना आँगन !

Subscribe to:
Posts (Atom)